दुबग्गा क्षेत्र में मां भगवती जागरण का भव्य आयोजन
लखनऊ। दुबग्गा क्षेत्र स्थित आश्रयहीन कॉलोनी बसंत कुंज योजना में मां भगवती के जागरण का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम के आयोजक अशोक कुमार श्रीवास्तव, रंजना श्रीवास्तव व विशाल श्रीवास्तव रहे।
जागरण में एकता नगर की प्रसिद्ध नीलम निगम पार्टी ने पहुंचकर मां के मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिनसे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मां के जयकारों से गूंजते पंडाल में श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे।
कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। सभी भक्तों ने मां की आरती व पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामनाएं मांगीं और क्षेत्र में सुख-शांति की कामना की।

