ग्राम पंचायत चुनाव 2026 को लेकर सरगर्मी तेज
प्रदेश में ठंड का असर भले ही बढ़ रहा हो, लेकिन राजनीति का तापमान लगातार चढ़ता दिखाई दे रहा है। जैसे-जैसे पंचायत चुनाव 2026 करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे गांवों में राजनीतिक गतिविधियां चरम पर हैं। संभावित उम्मीदवारों से लेकर स्थानीय नेताओं तक, सभी यह गणित बिठाने में जुट गए हैं कि किस सीट पर किस वर्ग के लिए आरक्षण तय होगा।
गांव-गांव में चर्चा है कि इस बार किस वार्ड या ग्राम पंचायत का आरक्षण बदलेगा, किस जगह महिला सीट होगी, कहां पिछड़ा या अनुसूचित वर्ग को मौका मिलेगा। संभावित दावेदार अपने-अपने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा रहे हैं, वहीं समर्थक भी सोशल मीडिया से लेकर चौपाल तक अपनी-अपनी दावेदारी मजबूत करने की कोशिशों में लगे हैं।
सूत्रों के अनुसार, पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी प्रशासनिक स्तर पर भी तेज हो गई है। आरक्षण सूची को लेकर हलचल बढ़ी हुई है और उम्मीदवारों की रणनीति इसी के इर्द-गिर्द घूम रही है। कई गांवों में बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। दबी आवाज में समीकरण बन भी रहे हैं और बिगड़ भी रहे हैं।
कुल मिलाकर, ठंड चाहे जितनी पड़े, गांव की राजनीति फिलहाल गर्माई हुई है।
देखते रहिए, अब तक टीवी न्यूज़ चैनल, जहां आपको मिलेगी पंचायत चुनाव 2026 से जुड़ी हर बड़ी और सटीक खबर।

