कन्नौज।जनपद कन्नौज में आयोजित नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा–2025 के दृष्टिगत जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा जनपद के समस्त परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्षों की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, उनके सुचारु संचालन एवं रिकॉर्डिंग प्रणाली की गहनता से जांच की गई। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध कराई गई मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति एवं बैठने की समुचित व्यवस्था की समीक्षा की गई।अधिकारियों द्वारा केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराई गई।
