लखनऊ,रहीमाबाद क्षेत्र के ग्राम तरौना में भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र का सदस्यता अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
लखनऊ,रहीमाबाद क्षेत्र के ग्राम तरौना में भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र का सदस्यता अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश यादव , मुन्नू सिंह यादव राष्ट्रीय सचिव ने सहभागिता की, जबकि बड़ी संख्या में किसान व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।यह आयोजन जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने किसानों की एकता, उनके अधिकारों तथा संगठन की मजबूती पर जोर दिया। सदस्यता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
