नगर पालिका निरीक्षण में डीएम की सख्ती, अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
सीतापुर /बिसवां
जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. के नगर पालिका क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक सख्ती साफ तौर पर देखने को मिली। डीएम के पहुंचते ही स्थानीय लोगों की शिकायतों का तांता लग गया। नागरिकों ने जलभराव, जल निकासी की बदहाल व्यवस्था और निर्माण कार्यों में अनियमितताओं की समस्याएं खुलकर सामने रखीं।
निरीक्षण के दौरान तालाब सौंदर्यीकरण कार्य में मानक विहीन टाइल्स लगाए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया और तत्काल खराब गुणवत्ता की टाइल्स हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम ने नालों और पाइपलाइन व्यवस्था का भी मौके पर गहन निरीक्षण किया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पाइपलाइन दबे होने और ठीक से कार्य न करने की शिकायत किए जाने पर जिलाधिकारी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित स्थान पर खुदाई करवाई। खुदाई के दौरान पाइपलाइन की स्थिति की जांच कराई गई, जिससे शिकायतों की पुष्टि हुई।
निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी निर्माण एवं मरम्मत कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कराए जाएं तथा जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की परेशानियों को प्राथमिकता पर दूर किया जाए और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
डीएम की इस सख्त कार्रवाई से नगर पालिका कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति देखी गई, वहीं आमजन ने प्रशासन की तत्परता पर संतोष व्यक्त किया।नगर पालिका निरीक्षण में डीएम की सख्ती, अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
जलभराव, जल निकासी और निर्माण गुणवत्ता को लेकर आमजन की शिकायतों पर मौके पर हुई कार्रवाई
सीतापुर।
जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. के नगर पालिका क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक सख्ती साफ तौर पर देखने को मिली। डीएम के पहुंचते ही स्थानीय लोगों की शिकायतों का तांता लग गया। नागरिकों ने जलभराव, जल निकासी की बदहाल व्यवस्था और निर्माण कार्यों में अनियमितताओं की समस्याएं खुलकर सामने रखीं।
निरीक्षण के दौरान तालाब सौंदर्यीकरण कार्य में मानक विहीन टाइल्स लगाए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया और तत्काल खराब गुणवत्ता की टाइल्स हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम ने नालों और पाइपलाइन व्यवस्था का भी मौके पर गहन निरीक्षण किया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पाइपलाइन दबे होने और ठीक से कार्य न करने की शिकायत किए जाने पर जिलाधिकारी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित स्थान पर खुदाई करवाई। खुदाई के दौरान पाइपलाइन की स्थिति की जांच कराई गई, जिससे शिकायतों की पुष्टि हुई।
निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी निर्माण एवं मरम्मत कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कराए जाएं तथा जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की परेशानियों को प्राथमिकता पर दूर किया जाए और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
डीएम की इस सख्त कार्रवाई से नगर पालिका कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति देखी गई, वहीं आमजन ने प्रशासन की तत्परता पर संतोष व्यक्त किया।