कौशांबी सिराथू। सैनी थाना पुलिस ने बाइक और चार पहिया वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाकर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया है, खासकर कोहरे में दुर्घटनाओं से बचाने के लिए, ताकि रात के समय वाहन अधिक दृश्यमान रहें और हादसों को रोका जा सके, जिसके तहत चेकिंग अभियान चलाकर चालान भी किए गए हैं।
सैनी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार व सीओ सिराथू भैया संतोष सिंह के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया है। पुलिस का उद्देश्य था सड़क हादसों (विशेषकर कोहरे में) को कम करना और वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना। पुलिस ने वाहनों (ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित) पर रेट्रो रिफ्लेक्टर (रेडियम टेप) लगवाए और धीमी गति से चलाने के लिए समझाया। वाहन चालकों को यातायात नियमों और रेडियम लगाने के महत्व के बारे में शिक्षित किया गया।
वहीं यातमाह माह के अंतर्गत 17 दिसंबर से 31 दिसंबर तक पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है परिणामतः नियमों का उल्लंघन करने वाले 62 वाहनों के शनिवार को ऑनलाइन चालान काटे गए तो वहीं तेज आवाज करने वाले बुलेट के साइलेंसर को नसीहत देकर निकलवाया गया। यह अभियान दिखाता है कि पुलिस सिर्फ नियम तोड़ने पर कार्रवाई नहीं करती, बल्कि सक्रिय रूप से लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित भी करती है, खासकर खराब मौसम या कम रोशनी की स्थिति में लागतार पुलिस आमजन को सुगम यातायात के लिए प्रेरित करती है।

