प्रेस नोट
सीतापुर। जनपद सीतापुर के ग्राम पलिया, रामपुर कलां में एसआईआर कार्यक्रम के दौरान बीएलओ के रूप में कार्यरत अनुदेशक स्वर्गीय उमेश गौतम द्वारा अत्यधिक कार्य दबाव के कारण आत्महत्या किए जाने की अत्यंत दुखद घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री माननीय श्री अजय राय जी दिनांक 30 दिसंबर 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे ग्राम पलिया, रामपुर कलां पहुंचकर पीड़ित परिजनों से भेंट करेंगे तथा उन्हें अपनी गहन संवेदना व्यक्त करेंगे।
माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस श्री राजेश कुमार सिद्धार्थ एवं जिला कांग्रेस कमेटी सीतापुर की अध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों का प्रतिनिधिमंडल भी उपस्थित रहेगा।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्वर्गीय उमेश गौतम की मृत्यु प्रशासन द्वारा कर्मचारियों पर डाले जा रहे अत्यधिक और अमानवीय कार्य दबाव का परिणाम है। यह घटना सरकार और प्रशासन की संवेदनहीनता को उजागर करती है।
कांग्रेस पार्टी की मांग है कि पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता, एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। कांग्रेस पार्टी न्याय मिलने तक पीड़ित परिवार के साथ खड़ी रहेगी।
