गिरजा शंकर अवस्थी / अब तक न्याय
महोबा
ग्राम सिरसी कला में भव्य भंडारे के साथ विष्णु महायज्ञ का समापन
जिला महोबा के ग्राम सिरसी कला स्थित चिलम बाबा खेड़ापति महाराज के पावन प्रांगण में आयोजित विष्णु महायज्ञ का आज विधि-विधान के साथ भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
महायज्ञ के समापन के साथ ही ग्राम में लगने वाले वार्षिक ऐतिहासिक मेले का भी सफलतापूर्वक समापन हुआ। पूरे आयोजन में ग्रामवासियों ने एकजुट होकर सक्रिय सहभागिता निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं जिले के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन की व्यवस्थाओं और सहयोगियों के योगदान की उपस्थित जनसमूह ने मुक्तकंठ से सराहना की।
पूरे आयोजन के दौरान ग्राम सिरसी कला में भक्ति, आस्था और सामाजिक समरसता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जिससे गांव का वातावरण पूरी तरह धार्मिक और उत्सवमय बना रहा।

