नारकोटिक्स विभाग सिर्फ औैपचारिक तक सीमित
पलारी.
शासन प्रशासन द्वारा नशा मुक्ति अभियान को भाशण तक सीमित रखते हुए जगह खोज खोजकर शराब दुकान संचालन करते हुए सभी को नशा की लत में डुबाने की सोच का पालन करते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र के नामी गिरामी होलसेल गांजा तस्कर अरकार निवासी दिलीप कोसरे पिता चन्द्रकुमार कोसरे के हौसले बढ़ाने में आतुरता के कारण यह गांजा तस्कर आगे चलकर अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर बनने की राह पर बरकरार है इस होलसेल गांजा तस्कर. इस गांजा तस्कर खुलेआम गांजा बेचते हुए सीना ठोंककर कहता है कि मेरा कोई कुछ नही कर सकता. इसके द्वारा दिनदहाड़े स्वयं सहित अपने तस्करी करने वाले मजदूरां के साथ अन्य प्रांतो से गांजा लेकर आता है जिसका चेक पाईंट पर इनके उपयोग गाड़ियों का जांच नही करते. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इनकी पहुंच कहां तक है।
पुलिस वाले इस गांजा तस्कर के चढ़ौती से इतने गदगद है कि इनके ऊपर शिकायत करने वालों पर ही कानूनी कार्यवाही की धमकी देकर डरा देते हुए इस बड़े गांजा तस्कर को छोड़कर अन्य झंगु गांजा तस्कर के ऊपर कार्यवाही कर इतिश्री कर दे रहे है. यह खेल लंबे समय से जारी है.. क्षेत्रीय पुलिस तबादली होने पर भी इस गांजा तस्कर का बाल बांका नही उखाड़ पर रहे है.
पुलिस मिलीभगत से गांजा तस्कर द्वारा किए जा रहे गैर कानूनी हरकत का नतीजा गांव सहित आसपास के माता, बहन, स्कुली बच्चे भुगत रहे है. इस गांजा तस्कर के हरकतों से स्कुल बच्चे बच्चे से लेकर युवा, बुढ़े गांजा की लत में डुबकर पूरे घर परिवार सहित गावां को अशांत कर रहे है. इस गांजा लत ने इतना डुबा दिया है कि अपने नशे की पूर्ति के लिए अपने घरों सहित क्षेत्रों में चोरी, लुटपाट की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है. क्षेत्र गांजाखोरी के चलते षादी युक्त युवक, युवतियों के पालक जन चिंतित है क्योंकि यह क्षेत्र गांजा के लिए इतना प्रदूशित हो गया है कि कोई अपने बेटी सहित बहुओें का रिश्ता करने में षर्मिंदगी महसूस कर रहे है.
क्षेत्र के अवैध होलसेल गांजा व्यापारी के यहां दिनों रात गांव समीप दूर दराज के गांजा हुक्का लगाने लोगों की भीड़ ज्यादा रहता है. इन गांजा नशेखोरी से हर घरों में कलह के साथ आर्थिक, मानसिक, शारीरिक माता बहने पीड़ित हो रहे है, इन गांजा लतेड़ियो के कारण माता बहनों का राह चलना, खेती आदि काम अप्रिय घटनाओं को लेकर दहशत में है, अरकार में मिलने वाली अवैध गांजा को लेकर कहीं भी चौक चौराहों में झुंड के झुंड हुक्का लगाने में व्यस्त है यहां अवैध गांजा मिलने से सभी पुरूश वर्ग नशे से अपराध की ओर अग्रसर रास्ते खेल खलियान में गांजे के नशे में लत आने जाने वालों से छिनताई, लूटपाट के साथ अश्लील गाली गलौच के साथ मारपीट की घटनाओं में दिनों दिन बढ़ोतरी हो रहे है.
वर्सन
ग्राम अरकार के सरपंच लल्ला देवांगन ने स्पस्ट कहा कि गांव के सर्व विकास में सभी की सहभागिता है लेकिन हमारे गांव में लगातार अवैध गांजा बीक्री से सभी लोग इनके नशे में डुब गए है इन्हे समझाने पर उल्टे विवाद में जुट जाते है, इस अवैध गांजा बेचने वाले के कारण गांव सहित आसपास का पूरा वातावरण नशामय हो गया है इनके बारे में आबकारी, पुलिस को शिकायत करने पर औपचारिक कार्यवाही कर अपना दायित्व निभाते है ऐसे दूशित नशालत वातावरण में विकास करना मुश्किल
