आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने आकाश कुमार लोधी को दी संगठनात्मक जिम्मेदारी
अब तक न्याय अतुल कुमार शर्मा
लखनऊ। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने संगठन को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए आकाश कुमार लोधी को विधानसभा स्तर पर उपाध्यक्ष (बीकेटी) की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर की गई है।
यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भीम आर्मी चीफ भाई एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद के आदेशानुसार तथा प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ के निर्देश एवं मंडल–संभाग की संस्तुति पर की गई। नियुक्ति पत्र पर 169 विधानसभा अध्यक्ष सुशील सिंह बौद्ध के हस्ताक्षर हैं। नियुक्ति की तिथि 19 जनवरी 2026 है।
जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और मान्यवर कांशीराम की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए बहुजन समाज के हित में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना ही इस दायित्व का प्रमुख उद्देश्य है।
पार्टी नेतृत्व ने आकाश कुमार लोधी से अपेक्षा जताई है कि वे पार्टी द्वारा सौंपी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निष्ठा, ईमानदारी और कुशलता के साथ निर्वहन करेंगे।
नियुक्ति की खबर सामने आने के बाद क्षेत्र में समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे आज़ाद समाज पार्टी के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

