क्षेत्रीय विधायक ने आंगनबाड़ी केंद्र का फीता काटकर लोकार्पण किया
अब तक न्याय अरुण मिश्रा
जनपद सीतापुर के कमलापुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सरैया में सोमवार को मुख्य अतिथि रहे क्षेत्रीय विधायक निर्मल वर्मा आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण करने पहुंचे वहां पर उनका जिला पंचायत सदस्य दीपक शुक्ल ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत सम्मान किया।
आंगनबाड़ी केंद्र का पूजन अर्चन के साथ विधायक ने फीता काटकर लोकार्पण किया ।वहां पर बच्चों से मुलाकात करते हुए उनकी माताओं से अपील की कि वे बच्चों की शिक्षा और विकास पर ध्यान दें विधायक ने कहा कि बच्चों की माताएं ही उनका सर्वांगीण विकास करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसके बाद युवराज धर्म कांटा पर विधायक के पहुंचते ही फूल मालाओं से उनका स्वागत सम्मान किया गया। वहीं क्षेत्र के पत्रकारों को अंगवस्त्र व डायरी पेन का उपहार विधायक निर्मल वर्मा के द्वारा देकर सम्मान समारोह किया गया। गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित कर समरसता खिचड़ी भोज में शामिल हुए। आपको बताते चले विधायक
ने आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त करके बच्चों से दुलारकर उनका परिचय पूंछा और आंगनबाड़ी के बच्चों को
देखकर अपने बचपन की यादों को साझा किया कंबल वितरित कार्यक्रम में लगभग डेढ़ सौ जरूरतमंद महिला
तथा पुरुषों को कंबल मिले विधायक ने उपस्थित सभी लोगों से अपने कराए गए विकास कार्यों के बाबत मे चर्चा की और सभी लोगों को नववर्ष की बधाई देते हुए सभी के उत्थान के लिए कामना के साथ धन्यवाद दिया
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता बच्चे प्रसाद बाजपेई भाजपा किसान प्रकोष्ठ जिला मंत्री रवि तिवारी भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलापुर आशुतोष मिश्र जयशंकर पांडेय पिंटू मिश्र नागेंद्र सिंह सेक्टर संयोजक मनोज दीक्षित पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलापुर अरविंद पांडेय प्रधान संघ अध्यक्ष संतोष भार्गव खण्ड विकास अधिकारी कसमण्डा राकेश कुमार श्रीवास्तव एडीओ पंचायत कसमण्डा संजय सिंह ग्राम पंचायत सचिव आकिब जमाल ग्राम प्रधान प्रतिनिध कुलदीप शुक्ल सीडीपीओ आबिदा परवीन सुपरवाइजर नीलम श्रीवास्तव
दीपाली मिश्रा आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री मंजुला सिंह सहायिका सरिता सिंह
तथा अन्य भाजपा कार्यकर्त्ता व पत्रकार गण सहित क्षेत्र के सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे

