कन्नौज।जनपद कन्नौज पुलिस द्वारा मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान (फेज–5.0) एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत महिलाओं एवं छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं व महिलाएं मौजूद रहीं।पुलिस अधिकारियों ने मिशन शक्ति के उद्देश्यों, महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों, एंटी रोमियो टीम की भूमिका तथा महिला उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के उपायों की जानकारी दी।इस दौरान साइबर अपराधों को लेकर भी जागरूक किया गया। सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल व लिंक से बचाव तथा डिजिटल सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई।कार्यक्रम में शासन द्वारा महिलाओं के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं—विधवा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना एवं सुमंगला योजना—के बारे में विस्तार से बताया गया और पात्र महिलाओं को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।पुलिस ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी समस्या पर महिलाएं तुरंत पुलिस से संपर्क कर सकती हैं।
