सेवा में,
श्रीमान थानाध्यक्ष महोदय
थाना कोतवाली सदर
जनपद बहराइच
विषय: स्वयं को न्यूज़ चैनल/समाचार पत्र का रिपोर्टर बताकर धोखाधड़ी व अवैध धन उगाही किए जाने के संबंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज किए जाने हेतु।
महोदय,
सादर निवेदन है कि मैं राजेश कुमार सिद्धार्थ, संपादक अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल एवं राष्ट्रीय हिंदी अब तक न्याय समाचार पत्र हूँ। यह प्रार्थना पत्र एक अत्यंत गंभीर आपराधिक प्रकरण से संबंधित है।
निवेदन है कि नीरज कुमार, जनपद बहराइच को पूर्व में अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल में रिपोर्टर के रूप में नियुक्त किया गया था। परंतु विश्वसनीय सूत्रों एवं प्राप्त शिकायतों से यह तथ्य प्रकाश में आया है कि उक्त व्यक्ति द्वारा लगातार स्वयं को अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल तथा राष्ट्रीय हिंदी अब तक न्याय समाचार पत्र का रिपोर्टर/प्रतिनिधि बताकर आम जनता, कोटेदारों एवं ग्राम प्रधानों से विज्ञापन चलवाने के नाम पर अवैध रूप से धन की वसूली की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति द्वारा एक कोटेदार से ₹500 तथा कई ग्राम प्रधानों से धनराशि ली गई, जबकि न तो उक्त धनराशि चैनल अथवा समाचार पत्र को दी गई और न ही किसी प्रकार का विज्ञापन प्रकाशित अथवा प्रसारित किया गया। इस प्रकार उसने झूठा परिचय देकर विश्वास में लेकर धन हड़पने का कार्य किया, जो स्पष्ट रूप से धोखाधड़ी, ठगी एवं आपराधिक विश्वासघात की श्रेणी में आता है।
उक्त गंभीर अनियमितताओं के कारण नीरज कुमार को तत्काल प्रभाव से चैनल से पदमुक्त कर दिया गया है, इसके बावजूद यह आशंका बनी हुई है कि वह अभी भी स्वयं को उपरोक्त न्यूज़ चैनल/समाचार पत्र का रिपोर्टर बताकर लोगों से धन उगाही कर सकता है, जिससे अन्य व्यक्तियों के साथ ठगी होने की पूर्ण संभावना है।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि उपरोक्त तथ्यों के आधार पर नीरज कुमार के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कर आवश्यक विधिक एवं दंडात्मक कार्यवाही करने की कृपा करें, जिससे भविष्य में किसी अन्य नागरिक के साथ इस प्रकार की ठगी न हो सके। साथ ही की गई कार्यवाही से मुझे अवगत कराने की कृपा करें।
संलग्नक:
नियुक्ति पत्र की छायाप्रति
चैनल/समाचार पत्र की पहचान पत्र (आईडी) की छायाप्रति
भवदीय,
राजेश कुमार सिद्धार्थ
संपादक
अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
एवं
राष्ट्रीय हिंदी अब तक न्याय समाचार पत्र
मोबाइल नंबर:
9454 32 52 36
79050 26393

