सहजनवा गोरखपुर तहसील सहजनवा विकासखंड पिपरौली के ग्राम पंचायत रावत पार उर्फ सरैया में 5 साल की मेहनत के बाद गांव की आधा सीसी सड़क, और आधा तारकोल सड़क तैयार हुई थी। लेकिन अब स्वच्छ जल मिशन के तहत वाटर सप्लाई के लिए पाइपलाइन डालने का काम शुरू होने से सड़क को फिर से खोद दिया गया है। इससे ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया है और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।सड़क खोदने के कारण रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है, जिससे लोगो को आए दिन गड्ढों में गिरने के लिए मजबूर हो गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या का समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि 5 साल की मशक्कत के बाद तैयार सड़क को फिर से खोदने से उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है।
प्रशासन अब तक इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है। ग्रामीणों का सवाल है कि क्या सरकार इस समस्या पर ध्यान देगी या इसे उनके भाग्य पर छोड़ दिया जाएगा। गड्ढों और अवरुद्ध रास्तों के कारण गांव में आवागमन और दैनिक जीवन पर गंभीर असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द समाधान की मांग की है। वही जे ई ,आर ,के से फोन करने पर फोन नहीं उठा रहे है। मुख्यमंत्री के जिला में जिम्मेदार फोन उठाने से कतरा रहें हैं।
