लांजी जनपद अंतर्गत ग्राम मोहझरी में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती समारोह का आयोजन 19 फरवरी 2026, दिन गुरुवार को किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजन शिवाजी महाराज समिति, ग्राम मोहझरी द्वारा किया जा रहा है।
समिति के अनुसार, जयंती महोत्सव को भव्य रूप से मनाने की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना खोंगल तथा अध्यक्षता जनपद पंचायत लांजी के उपाध्यक्ष अजय अवसरे देवेंद्र खोंगल पूर्व जनपद अध्यक्ष लक्ष्मण नाकतोड़े अध्यक्ष खेड़ुले कुनबी समाज रूपचंद रावते अध्यक्ष प्रगतिशील कुनबी समाज श्रीमती मनीषा नाकतोड़े सरपंच श्रीमती रीता रावते उपसरपंच द्वारा की जाएगी।
समारोह में शिवाजी महाराज के जीवन, आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। समिति ने समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिवाजी महाराज समिति, ग्राम मोहझरी द्वारा अपील की गई है।
