रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक (IG) श्री गौरव राजपूत द्वारा आज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में जोन के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SPs) के साथ एक महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक और स्पेशल टास्क फोर्स की मीटिंग आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना तथा लंबित आपराधिक मामलों का त्वरित निराकरण करना था। बैठक में रीवा जोन के प्रमुख पुलिस अधिकारी शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से रीवा एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान, सतना एसपी हंसराज सिंह,सीधी एसपी संतोष कोरी, मैहर एसपी अवधेश प्रताप सिंह, मऊगंज एसपी दिलीप सोनी , सिंगरौली एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा मौजूद रहे, इसके साथ ही जोन के अन्य जिलों के सहायक लोक अभियोजन अधिकारी और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
आईजी गौरव राजपूत ने बैठक के दौरान लंबित अपराधों, मर्ग, चालान, और शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि चिन्हित प्रकरणों और वारंटों की तामीली में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात प्रबंधन और सुरक्षा उपायों पर भी चर्चा की गई।
