दुकान में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन सरोजनी नगर की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद करीब 40 मिनट में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
आग काफी तेज थी और दुकान में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कॉम्प्लेक्स के मालिक यदुवीर पुत्र सहदेव सिंह हैं, जबकि दुकान दिलशाद अली पुत्र रहमत अली (निवासी अमौसी, सरोजनी नगर) की बताई जा रही है।
आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
