नगर परिषद गुढ़ सीएमओ के द्वारा नजरअंदाज व्यापारी आम रास्ते को बना देते है कूडादान, स्वच्छता के उसमें लगा रहे पतीला
सड़क में गंदगी फैला व्यापारी पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1990 की धारा 87 के तहत कर रहे अपराध, नगर परिषद गुढ़ कब जानेगी अपने अधिकारों को
गुढ़। जैसे कि आपको बता दी जाए की हर साल स्वच्छता अभियान को लेकर मध्य प्रदेश सरकार कई नई-नई पहल टीवी, सोशल मीडिया, न्यूज़ पेपर और कई तरह के माध्यम से स्वच्छता अभियान का प्रदर्शनी करते हुए लोगों को जागरूक करने का काम करती है। कि लोग स्वच्छता पर ध्यान दें और स्वच्छ देश बने शहर बने लेकिन उसे स्वच्छता अभियान को नजर अंदाज करते हुए गुढ़ के कई व्यापारी जो रात ढलने से पहले और शाम 06 बजे होते ही दुकान का सुबह से लेकर शाम तक पूरा कचरा सड़क में फेंक देते हैं और उस कचरे की वजह से शाम के समय सड़क से निकलने वाले आम नागरिकों के अलावा पैदल चलने वालों का भी मन नहीं करता मतलब आम रास्ते को इन व्यापारियों के द्वारा कचरा फेंकने का कुड़दान का स्थान बना दिया गया है। लेकिन नगर परिषद गुढ़ सीएमओ इतने दिन प्रभार लिए हो गए लेकिन अभी तक अपने गुढ़ नगर के अंदर भ्रमर नहीं कर पाए और यहां की जनता किस तरह अपने अधिकारों से आगे बढ़कर उनका हनन करते हुए खुलेआम आस्वच्छता फैलाई जा रही है। जिसकी वजह से दुकान से निकलने वाली कागज, पन्नी, कार्टून और कई तरह के अपशिष्ट पदार्थ जो साड़ी गाली निकलती हैं उसकी वजह से आम रास्ते में दुर्गंध तो फेल ही जाती है साथ ही कुछ आवारा पशु जो बाजार में विचरण करते रहते हैं वह उनकी दुकान से निकलने वाले पन्नी कागज खाकर बीमार होते जा रहे हैं। लेकिन इन व्यापारियों पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। जैसा कि आपको बता दिया जाए इसके पहले पूर्व सीएमओ के. एन. सिंह ने इन व्यापारियों को नोटिस जारी करते हुए हिदायत दी थी लेकिन उनके जाते ही अब व्यापारी फिर से खुलेआम सड़क में कचरा फैला दुर्गंध फैलाना चालू कर दिए हैं। जिससे शाम 7:00 बजे के बाद सड़क से निकलना आम आदमी को मुश्किल हो जाता है और लोग इस समय हाट बाजार खरीदारी करने आते हैं लेकिन इन व्यापारियों के द्वारा बीच सड़क में गंदगी फैला खुद की दुकान तो साफ कर आम रास्ते को नदी नाले बना उसमें गंदगी फैला देते हैं। आखिर ऐसे व्यापारियों जो की सड़क को खुद को अपनी जागीर समझ बैठे और खुलेआम गंदगी फैला रहे हैं उसे पर नगर परिषद गुढ़ सीएमओ जो स्वच्छता को लेकर हर दिन नगर परिषद के कर्मचारियों को ड्यूटी लगा सफाई करा रहे लेकिन ऐसे लोग जो आम रास्ते में गंदगी फैला रहे इन पर कब कार्यवाही होगी ये तो अब आगे देखा जाएगा।
