संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने मध्यप्रदेश सरकार को "सवर्ण विरोधी" बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि संगठन मृतक पंडित जी के परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और संघ की ओर से आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी।
उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई और उनके घरों पर बुलडोजर कार्रवाई नहीं हुई, तो संघ उग्र प्रदर्शन करेगा।
संघ ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

