भूरी सिंह आगरा। राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित जिला कमिश्नर (एडल्ट रिसोर्स पर्सन स्काउट) जी. एल. जैन का सम्मान जिला सह सचिव दिग्विजय पचौरी ने एम. डी. जैन इंटर कॉलेज, हरिपर्वत आकर किया।
इस अवसर पर सह सचिव ने उपर्णा पहनाकर जैन को बधाई दी, साथ ही कॉलेज में चल रहे द्वितीय सौपान शिविर का निरीक्षण भी किया।
साथ में डॉ. अतुल जैन जिला स्काउट कमिश्नर, विवेक दीक्षित, गणतंत्र जैन, सुधीर जैन एवं अमित जैन ने भी स्वागत किया।
