भूरी सिंह। आज एम. डी. जैन इंटर कॉलेज हरी पर्वत, आगरा के मैदान पर स्काउट के द्वितीय सोपान का शिविर का समापन एमडी जैन इण्टर कॉलेज के प्रबंधक अखिल बारौलिया और जिला कमिश्नर (एडल्ट रिसोर्स पर्सन) एवं प्रधानाचार्य जी एल जैन के आतिथ्य में हुआ ।

इस कैंप के दौरान विगत 5 दिनों से छात्रों ने कैंपिंग, पायनियरिंग, ध्वज शिष्टाचार, फ्लैग लोअरिंग, मार्च पास्ट, कलर पार्टी, ड्रिल, गांठे, बंधन आदि अनेक विषयों को सीखा और उनकी परीक्षा दी।
स्काउट प्रभारी गणतंत्र जैन ने बताया कि इस शिविर में तकरीबन 19 छात्रों ने प्रतिभाग किया जो प्रथम सोपान 6 महीने पहले कर चुके थे अब 6 महीने बाद उनका द्वितीय सोपान का शिविर लगा और उसमें छात्रों के उत्साह देखते ही बन रहा था। आज अंतिम दिन समापन के अवसर पर छात्रों ने टेंट कोचिंग की कैंप गैजेट्स बनाएं और बिना बर्तन के भोजन बनाकर के फूड प्लाजा सजाया, जिसे कॉलेज के सभी अध्यापकों ने बड़े उत्साह से देखा और छात्रों की सराहना की।
इस कार्यक्रम में स्काउट प्रभारी विवेक दीक्षित, सुधीर कुमार जैन, अमित कुमार जैन के साथ ही छात्र प्रभारी आकाश चौरसिया, सागर शर्मा, बादल आयुष रौतेला, दिव्यांश आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।