बालोद/पलारी :- जिले के विकासखंड गुरूर ग्राम ओझागहन में स्थापित लिंगेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी बाबा बिसम्भर दास जी महंत एवं लिगेश्वर महादेव समिति के तत्वाधान में लिंगेश्वर महादेव मंदिर प्रागंण में आगामी 20 से 26 फरवरी तक श्रीमद् भागवत ज्ञान सप्ताह आयोजित है। इस ज्ञान सप्ताह में चंडी मंदिर धाम अरमरीकला के बाल ब्यास भगवताचार्य पंडित सौरभ षर्मा श्रीमद् भागवत करेंगे। यह जानकारी देते हुए मंदिर पुजारी ने बताया कि 20 फरवरी, दिन षुक्रवार को देव स्थापना, गौकण पूजा कथा के साथ परीक्षित कथा से श्रीमद् भागवत ज्ञान सप्ताह प्रारंभ होगा। 21 फरवरी, दिन शनिवार को सती शिवचरित्र, कपित अवतार, 22 फरवरी दिन रानिवार को जड़ भगत प्रसंग, प्रहलाद चरित्र, 23 फरवरी, दिन सोमवार को वामन अवतार, राम कथा, 24 फरवरी, दिन मंगलवार को कृश्ण जन्म, बाल लीला, 25 फरवरी, दिन बुधवार को रूखमणी मंगल विवाह एवं 26 फरवरी दिन गुरूवार को कथा निवेदन, परीक्षित मोक्ष के साथ चढ़ौतरी, हवन एवं प्रसाद वितरण कर श्रीमद् भागवत ज्ञान सप्ताह समापन होगा। महादेव लिंगेश्वर मंदिर के आश्रित ग्राम ओझागहन, तितुरगहन, पड़कीभाट, सनौद, बोहारा, डोटोपार, अरकार, पलारी, सांगली, कोसागोंदी, मोहारा, बासिन, गगोरीपार, मुड़पार गॉव है, जहा इन ग्रामवासियों द्वारा पूरे, तन, मन, श्रद्धा के साथ लिंगेश्वर महादेव मंदिर में सेवा के साथ पूजा अर्चना भी करते है।
