विद्यालय परिसर में भिड़े दोनों पक्ष
सहजनवा गोरखपुर - सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव के पास स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ रही कक्षा 7 की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ को लेकर दो गुट विद्यालय परिसर में भीड़ गए। जिसमें पांच छात्र भी घायल हो गए थे। छात्रा के परिजन का आरोप था कि बेटी कक्षा 7 में पढ़ती है। उसके साथ एक रिश्तेदार की लड़की भी पढ़ने जाती है। स्कूल और स्कूल के बाहर छात्राओं के निकलने पर स्कूल में पढ़ने वाले शोहदे उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। जिसकी जानकारी छात्रा ने अपनी भाई को दिया। भाई मंगलवार को सुबह 10 बजे के करीब स्कूल कैंपस में पहुंचा और आरोपी छात्रों को समझाने की कोशिश किया तो दोनों पक्षों में झड़प शुरू हो गई। जिसमें पांच छात्रों के घायल होने की जानकारी मिली है। स्कूल की प्रधानाचार्य ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दिया है।
इस संदर्भ में थानेदार महेश कुमार चौबे ने कहा कि प्रधानाचार्य की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।
