गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तूब द्वारा रविवार को पुलिस लाइन्स का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर में चल रहे निर्माणाधीन भवनों का जायजा लिया गया और कार्यों की गुणवत्ता, समयसीमा तथा सुरक्षा मानकों की समीक्षा की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी कार्य निर्धारित समय के भीतर पूर्ण किए जाएं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी लाईन, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
