उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने विदेश दौरे पर सिंगापुर और जापान के लिए रवाना हुए हैं। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य निवेश आकर्षित करना और उत्तर प्रदेश के परिवहन ढांचे को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित करना है। इस दौरान भारत समाचार के स्टेट हेड वीरेंद्र भी सीएम के साथ दौरे पर जाते हुए देखे गए, जिनकी उपस्थिति ने इस यात्रा को मीडिया में खासा चर्चा का विषय बना दिया।सीएम योगी के इस दौरे में जापान की हाई-स्पीड मैग्लेव ट्रेन तकनीक को करीब से समझने के साथ-साथ सिंगापुर में निवेशकों से मुलाकात की योजना है। यह दौरा उत्तर प्रदेश में औद्योगिक और तकनीकी विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सीएम के साथ मीडिया के वरिष्ठ प्रतिनिधियों की मौजूदगी से इस दौरे को व्यापक कवरेज मिलने की संभावना है।
