सहजनवा गोरखपुर *उपनिदेशक (पंचायत) गोरखपुर मंडल हिमांशु शेखर ठाकुर के निर्देश पर सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय पिपरौली के सभागार में ग्राम प्रधान, पंचायत वार्ड सदस्य, पंचायत सहायक और सचिव ग्राम पंचायत के लिए एक दिवसीय जीपीडीपी/बीपीडीपी/डीपीडीपी विषय पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में दीनानाथ गुप्ता पंचायती राज एसोसिएट ने पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत उन्नति सूचकांक एवं स्थानीय सतत विकास लक्ष्य विषय पर प्रशिक्षण दिया।उन्होंने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, पुलिस, समेकित बाल विकास तथा अन्य विभाग के डाटा को संबंधित पोर्टल पर फीड किया जाएगा। इसी डेटा के आधार पर ग्राम पंचायत के विकास का आंकलन किया जाएगा। इसके अलावा इसी आधार पर ग्राम पंचायत का राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार के लिए चयन होगा। प्रशिक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार शुक्ला, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अरविंद सिंह,अजय जैसवाल,समीर यादव,सुधीर यादव,अजीत पासवान,रोहित यादव,अरविंद राना,नीरज यादव,अजय यादव,रामप्रीत सहित अन्य पंचायत कर्मी मौजूद रहे।
