रिपोर्ट अजय कुमार भारती
मोदीनगर कोतवाली पुलिस की लापरवाही के विरोध में संगठन द्वारा धरना-प्रदर्शन की चेतावनी
मोदीनगर। पुरुषार्थ क्रांतिकारी संगठन (पंजी.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र कौशिक ने एक पत्र के माध्यम से एसीपी ग्रामीण, पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद को अवगत कराया है कि बीते दिनों क्षेत्र में घटित घटनाओं में पुलिस द्वारा अपेक्षित कार्यवाही नहीं की जा रही है। संगठन का आरोप है कि थाना मोदीनगर पुलिस डायल 112 पर शिकायतों के बावजूद आवश्यक कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
पत्र में कहा गया है कि जब किसी घटना की सूचना डायल 112 नंबर पर दी जाती है, तब भी मौके पर पुलिस समय से नहीं पहुंचती। इस लापरवाही के कारण आमजन में असंतोष और भय का वातावरण बना हुआ है।
राजेन्द्र कौशिक ने कहा कि यदि जल्द ही इस स्थिति में सुधार नहीं किया गया और दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन आगामी 24 अक्टूबर 2025 को पुलिस प्रशासन के विरुद्ध शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
संगठन की कार्यकर्ता मौजूद रहे डॉक्टर जी के राजा भूपेंद्र सिंह बेस कलवा कश्यप तानिया प्रजापति नीतू कश्यप रीना शर्मा आदि
