सहजनवा गोरखपुर स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत गुरुवार को ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ढढ़ौना के शिक्षकों और बच्चों द्वारा रैली निकालकर बच्चों का नामांकन कराने के अभिभावकों को जागरूक किया गया।
इस दौरान प्रधानाध्यापक विनय सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया गया। रैली में शिक्षकों और बच्चों द्वारा घर-घर जाकर अभिभावकों को पम्पलेट देते हुए पढ़ाई के महत्व को समझाया गया। इस दौरान शिक्षकों द्वारा अभिभावकों से अपने पाल्यों का नामांकन कराने की अपील भी की गई। रैली में बच्चे दफ्ती पर लिखे स्लोगन बच्चें सर्व शिक्षा का है कहना... पढ़ने जाएं सब भाई- बहना, मम्मी पापा हमें पढ़ाओ... स्कूल में चलकर नाम लिखाओ, शिक्षा ऐसी सीढ़ी है...जिससे चलती पीढ़ी है आदि बोलते हुए चल रहे थे। रैली को पूरे गांव में घुमाया गया। इस दौरान विनय सिंह, धनंजय सिंह, राजीव मेहता, मनोज सिंह सहित सभी शिक्षक और अभिभावक लोग उपस्थित रहे।
