श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि जनपद पीलीभीत
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि जनपद पीलीभीत
स्कूल चलो अभियान की रैली को हरी झण्डी को किया रवाना
पीलीभीत सूचना विभाग 01 अप्रैल 2026/शासन के निर्देश पर जिला स्तरीय स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ मरौरी ब्लॉक के जूनियर हाई स्कूल टाह पौटा से किया गया। बुधवार को मुख्य अतिथि बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास, जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक स्वामी प्रवक्ता एवं जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को सम्मान जनक तरीके से रोली अक्षत का तिलक लगाकर माला पहनाई और उन्हें निशुल्क पाठ्य पुस्तके बांटी। भव्य और दिव्य तरीके से स्कूल चलो अभियान का आगाज किया गया। नवप्रवेशित कक्षा छह की खुशबू, ऋषभ, अरविंद कक्षा सात की ईशा, सुमित गजेंद्र कक्षा आठ की अंजू, शशि, मोहित सहित कई छात्र-छात्राओं के चेहरे निःशुल्क पाठ पुस्तके और सम्मान पाकर खुशी से खिल गए।
स्कूल चलो अभियान के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने कहा शिक्षा शेरनी का दूध है इसे जो पियेगा वह दहाड़ेगा। शिक्षा के बिना ना तो समाज का विकास संभव है ना ही परिवार का विकास संभव है। शिक्षा एक दूसरे को समाज में सम्मान दिलाती है। उन्होंने छात्रों से अपील की और कहा खूब पढ़े लिखे, आगे बढ़े कोई डी एम बने तो कोई बी एस ए और फिर कोई नेता बनकर समाज की सेवा करें।
जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कोई भी बच्चा बुनियादी शिक्षा से वंचित न रहे शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह स्कूल न जाने वाले बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलवाने के लिए प्रेरित करें। सरकार का लक्ष्य की प्रत्येक बच्चा शिक्षित हो शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़े उसे सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। इसके बाद सभी अतिथियों ने स्कूल चलो अभियान की रैली को स्कूल परिसर से गांव के लिए रवाना किया। रैली की अगुवाई जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने की। रैली के दौरान स्कूल चलो अभियान से जुड़े स्कूली बच्चे नारे लगा रहे थे पढ़ी-लिखी लड़की रोशनी घर की। पढ़ेंगे पढ़ाएंगे रोज स्कूल आएंगे। आधी रोटी खाएंगे अपने बच्चे सभी पढ़ाएंगे। इस मौके पर विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी मरौरी सुनील कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं के साथ मिड डे मिल भी खाया। मिड डे मील में स्वादिष्ट व्यंजन बनाए गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की सभी शिक्षकों का दायित्व है गांव मोहल्ले में कोई भी ऐसा बच्चा न रहे जिसको स्कूल में प्रवेश न दिलाया गया हो। सभी बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाई और उन्हें बेहतर शिक्षा दें। इसके लिए सभी लोग ग्रामीण अभिभावकों से संपर्क करें। उनके घर जाकर सम्मान तरीके से उन्हें शिक्षा का महत्व बताएं। इस अवसर पर जिला समन्वयक राकेश पटेल, मनीष श्रीवास्तव, सचिन चैधरी, जितेंद्र चैधरी, जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, अजय कुमार, के के सागर सहित में शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

