कन्नौज। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं एवं शिकायतें गंभीरता से सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर एसपी ने तत्काल संज्ञान लिया।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से समाधान सुनिश्चित किया जाए।एसपी ने यह भी कहा कि प्रत्येक प्रकरण की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर नियमानुसार कार्यवाही की जाए तथा शिकायतकर्ताओं को समयबद्ध रूप से उनके प्रकरण के निस्तारण की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
