बांदा: जनपद न्यायालय, बांदा में कार्यरत रशीद बेग के सेवा निवृत्त होने के उपलक्ष्य में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉन्फ्रेंस हाल में संपन्न हुआ, जिसका संचालन मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मुन्नीलाल वर्मा ने कुशलतापूर्वक किया।
समारोह में उपस्थित वक्ताओं में मनोज जैन और जितेन्द्र कुमार, प्रशासनिक अधिकारी ने रशीद बेग के दीर्घकालीन सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की और उनके योगदान को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।इस अवसर पर डॉ. विकास श्रीवास्तव, प्रथम अपर जिला जज और छोटेलाल, प्रभारी अधिकारी नजारत/जज ने भी रशीद बेग के सरल स्वभाव एवं कार्य के प्रति समर्पण की प्रशंसा की। पूर्व सचिव रोआब आलम ने उन्हें माल्यार्पण कर स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
समारोह के अंत में माननीय जिला जज अल्पना शर्मा ने अपने संबोधन में रशीद बेग के योगदान की सराहना करते हुए सेवा निवृत्ति के पश्चात सभी देयकों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया और उनके सुखमय एवं समृद्ध जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।समस्त उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने रशीद बेग को भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

