बांदा, राजकीय इंटर कॉलेज खेल मैदान: ललित प्रताप स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित राइजिंग स्टार टेनिस कप का महा फाइनल मुकाबला आज रोमांचक अंदाज में खेला गया। फाइनल में इंडिया कैपिटल और रॉयल चैलेंजर बांदा आमने-सामने थीं।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर बांदा ने 12 ओवरों में केवल 79 रन बनाए। टीम की ओर से मृदुल त्रिपाठी ने 28(27) और सौरभ सिंह ने 26(13) रन बनाए। इंडिया कैपिटल की गेंदबाजी में अंकित ठाकुर ने 5 विकेट लेकर विरोधी बल्लेबाजों को कमजोर किया।लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया कैपिटल ने यह लक्ष्य केवल 11.4 ओवर में 6 विकेट से हासिल कर लिया। हानी पाण्डेय ने नाबाद 44(31) और छोटू चतुर्वेदी ने नाबाद 22(12) रन बनाकर टीम को विजयी बनाया। रॉयल चैलेंजर की ओर से जाहिद अली और अमर त्रिपाठी ने 1-1 विकेट लिए।सम्मान और पुरस्कार:मैन ऑफ द मैच: अंकित ठाकुर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: नीरज वर्मा
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: रुद्र प्रताप
इमर्जिंग प्लेयर: मयंक बुमराह
सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक: श्यामू सिंह
सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर: अंशुल
मैन ऑफ द सीरीज: नीरज वर्मा
मुख्य अतिथि: शिवकुमार उर्फ बड़कू भईया, सुनील सक्सेना, मुस्ताक अली।फाउंडेशन पदाधिकारी: रामबली (अध्यक्ष), ललित प्रताप (अध्यक्ष राइजिंग स्टार टेनिस कप), मनीष माधव (उपाध्यक्ष), जितेंदर सिंह गौर, पुष्पेन्द्र सिंह गौर, रामन सिंह।मंच पर जश्न और उत्साह का माहौल था, और खेल प्रेमियों ने खेल का भरपूर आनंद उठाया। इंडिया कैपिटल की यह जीत दर्शकों के लिए रोमांचक अनुभव लेकर आई।

