अर्जुन रौतेला। जनपद आगरा के विकास खंड खंदौली के प्राथमिक विद्यालय नगला जार में सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत स्कूल चलो अभियान का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ब्लॉक प्रमुख खंदौली आशीष शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया और अभिभावकों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज की उन्नति का आधार है, अतः हर बच्चे का नामांकन सुनिश्चित करें, इसके साथ ही सभी बच्चों को निःशुल्क पुस्तकें भी वितरित की गई, कार्यक्रम मे खंड शिक्षा अधिकारी धर्मराज सरोज ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए शिक्षकों को शत-प्रतिशत नामांकन हेतु घर-घर सर्वे करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में रमाशंकर पाराशर ने भी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। अंत में प्रधानाध्यापिका विमलेश देवी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर जागरूकता रैली निकाली और ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया, इस दौरान विद्यालय के शिक्षक / शिक्षिकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्री और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
