गोरखपुर खजनी तहसील स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 30 मार्च 2026 को प्रधानाचार्य केसी मिश्रा के सेवानिवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के स्टाफ, प्रशिक्षार्थियों और क्षेत्रीय जनता ने मिलकर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक एस.एन. राम ने मिश्रा के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया।केसी मिश्रा ने अपने 27 वर्षों की सेवा राजकीय आईटीआई देवरिया में दी और 17 जून 2025 को राजकीय आईटीआई खजनी गोरखपुर में प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति पाकर कार्यभार संभाला। अपने 60 वर्षों के जीवनकाल और कार्यकाल को 31 मार्च 2026 को पूर्ण करते हुए उन्होंने शिक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया।
कार्यक्रम में संस्थान के सभी स्टाफ और प्रशिक्षार्थी मौजूद रहे। प्रमोद, विनोद पांडे, राकेश कुमार, धर्मेंद्र यादव, गोरख प्रसाद, सुशील कुमार सिंह, स्वतंत्र कुमार, राजेश कुमार यादव, चंदन साहनी, संध्या श्रीवास्तव, रघुवीर प्रसाद, शशि राव, अमित गुप्ता और अनिल सिंह जैसे सहयोगियों ने मिश्रा जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन की प्रशंसा की।संस्थान के प्रशिक्षार्थियों और क्षेत्रीय जनता ने भी उनके योगदान को याद करते हुए उनके स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मिश्रा ने कहा, "यह संस्थान और यहां के लोग हमेशा मेरे दिल में रहेंगे। मैंने यहां जितना सीखा, उतना कहीं नहीं।
कार्यक्रम का समापन मिश्रा को स्मृति चिह्न, माल्यार्पण और शुभकामनाओं के साथ हुआ। उनके नेतृत्व में संस्थान ने जो ऊंचाइयां छुईं, उसे सभी ने गर्व के साथ याद किया।
