मछली शहर तहसील के अंतर्गत सरायबिका में विगत 50 वर्ष पुराने विवाद का जौनपुर पत्रकार संघ इकाई मछली शहर के अध्यक्ष अनिल कुमार पांडे व उपाध्यक्ष सतीश चंद्र दुबे के अथक प्रयासों से दोनों पक्षों की सहमत से नायब तहसीलदार व पवारा थाना प्रभारी अनिल कुमार की उपस्थिति में सकारात्मक और सराहनीय कार्य किया गया जो जौनपुर के पवारा थाना क्षेत्र में 50 साल पुराने जमीनी विवाद का आपसी समस्या सुलझाना न केवल दोनों परिवारों के लिए सुकून भरा है बल्कि यह प्रशासन और सामाजिक प्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय का एक बेहतरीन उदाहरण भी है। मुख्य पक्ष सचिन चौरसिया बनाम शिव चौरसिया राकेश चौरसिया और अशोक चौरसिया के बीच आबादी की जमीन को लेकर 50 वर्ष पुराने विवाद को सुलझाने में पुलिस, राजस्व विभाग, पत्रकार संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार पांडे व पत्रकार संघ के सदस्यों ने संयुक्त प्रयास किया जिसमें दोनों पक्षों ने बिना किसी दबाव के आपसी सुलह समझौते पर हस्ताक्षर किए और शपथ पत्र भरा। दोनों पक्ष अब न्यायालय से अपने-अपने वाद वापस लेने पर सहमत हो गए। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया है।
