कप्तानगंज बस्ती - उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) में शानदार सफलता प्राप्त करने के पश्चात अक्षय प्रताप अपने प्रारम्भिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यालय राज चिल्ड्रेन्स एकेडमी राज नगर ( दुर्गा मंदिर के पीछे ) टिनिच रोड पहुंचे। वहां पूरे विद्यालय परिवार ने अत्यंत हर्ष और गर्व के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर सम्पूर्ण विद्यालय परिवार में उत्साह और प्रसन्नता का वातावरण रहा। सभी ने अक्षय प्रताप को इस उल्लेखनीय उपलब्धि हेतु हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
