सहजनवा गोरखपुर - सहजनवा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय कटसहरा परिसर में अंकपत्र वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी प्राप्त बच्चों को तथा नवोदय और सर्वोदय विद्यालय में उत्तीर्ण बच्चों को मेडल और शील्ड प्रदान किया गया। तथा 5 नवीन प्रवेश वाले बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी यज्ञ नारायण वर्मा, डायट मेंटर दिनेश कुमार, ब्लाक अध्यक्ष महेश शुक्ला , एआरपी मनोज श्रीवास्तव एवं सत्यव्रत , प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार,विद्यालय के समस्त शिक्षक, अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित रहें
