पिपरौली ब्लॉक के हरैया गांव में लोकतंत्र सेनानी डॉक्टर रामसमुझ की पुण्यतिथि पर बुधवार को सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में बतौर मुख्य अतिथि रामबचन जी ने कहा कि यह मानव शरीर अमूल्य है, नेक कर्म करके इस शरीर की सार्थकता को सिद्ध कीजिए। कण कण में विराजमान ईश्वर दिव्य चक्षु से ही दिखाइ देंगे।इसके लिए आप सभी लोगों को सांसारिक मोहमाया तज कर सत्पुरुषों के शरण में जाना होगा। आगे कहा कि इंसानियत और मानवता से ही इस सनातन धर्म के गूढ़ रहस्य तक पहुंचा जा सकता है। ।इस भौतिकवादी युग में मानव अपनी कामनाओं और भोग विलास की धुंध में लीन है। मानव शरीर को सत्कर्म में लगाकर मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। आगे सत्संग में जिलाध्यक्ष ने शाकाहार अपनाने और मद्यपान से दूर रहने की नसीहत उपस्थित लोगों को दी। लोकतंत्र सेनानी डॉक्टर रामसमुझ के बारे में भी बताया गया। इसके पहले लोकतंत्र सेनानी की चित्र पर माल्यार्पण करके दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस दौरान व्यवस्थापक नरेंद्र कुमार उर्फ नंदू, डॉक्टर बृजमोहन,
राजकुमार, अंजनी कुमार, सुरेंद शुक्ला, भृगुनाथ मौर्या, मुराली, सावित्री, बूटनी देवी, सीमा देवी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
