स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत बुधवार को ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कालेसर के शिक्षकों और बच्चों द्वारा रैली निकालकर बच्चों का नामांकन कराने के लिए जागरूक किया गया।
रैली में शिक्षकों और बच्चों द्वारा घर-घर जाकर अभिभावकों को पम्पलेट देते हुए पढ़ाई के महत्व को समझाया गया। इस दौरान शिक्षकों द्वारा अभिभावकों से अपने पाल्यों का नामांकन कराने की अपील भी की गई। रैली में बच्चे दफ्ती पर लिखे स्लोगन बच्चें सर्व शिक्षा का है कहना... पढ़ने जाएं सब भाई- बहना, मम्मी पापा हमें पढ़ाओ... स्कूल में चलकर नाम लिखाओ आदि बोलते हुए चल रहे थे। रैली को पूरे गांव और चौराहे पर घुमाया गया। इस दौरान मंजूला राव, चंदा सिंह, किरन सैनी, रिनेशा सिंह, बजरंगी प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित रहे।
