रीवा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार जनार्दनपुर निवासी रोहित तिवारी सहित दो युवक, जो पदमधर कॉलोनी में रह रहे थे, अपने निज ग्राम की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान सकरवट मोड़ के पास ताम्रकार स्टोन क्रेशर के सामने तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद हाईवा चालक मौके से वाहन छोड़कर क्रेशर की ओर भाग गया। बताया जा रहा है कि चालक ने न तो एंबुलेंस और न ही डायल 112 को सूचना दी।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
इस हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग लापरवाह ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

