जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं नगर के खैरुद्दीनगंज स्थित उषा उपवन में वृहस्पतिवार को निः शुल्क नेत्र परीक्षण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मड़ियाहूं ,आर.पी. गिनेडिया चैरिटेबल ट्रस्ट व नेत्रोंदय द आई सिटी वाराणसी द्वारा कैम्प लगाकर किया गया।
बताते चलें कि उद्योग व्यापार मंडल मड़ियाहूं ,
नेत्रोदय द आई सिटी, वाराणसी
व आर पी गिनेडिया चैरिटेबल ट्रस्ट वाराणसी, द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण डॉ अभिषेक चन्द्रा द्वारा किया गया, नेत्रदान द आई सिटी के टीम मे अभय राय, शुभम, अभय त्रिपाठी, नवीन, गुरु दयाल मौजूद रहे।
कैम्प में करीब एक सौ बीस लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ, जिसमें 109 लोगों ने नेत्र परीक्षण कराया।
जांच में करीब 28 लोगों को मोतियाबिंद की शिकायत मिली । तथा मोतियाबिंद का आपरेशन निःशुल्क वाराणसी के नेत्रोंदय द आई सिटी पर पहुंच लाभ उठा सकते हैं ।
उक्त अवसर पर व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष कंवलजीत सिंह गब्बर,चन्दन केशरी,रिंकू मोदनवाल,दिलीप साहू, सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
