4 अप्रैल को सुबह 10 बजे प्रभु इच्छा तक अनवरत चलेगा भंडारा
अर्जुन रौतेला आगरा। 51 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का भव्य समापन जनपद आगरा की तहसील एत्मादपुर की ग्राम पंचायत नादऊ, जलेसर रोड़, यमुना एक्सप्रेसवे के नज़दीक आज विधि विधान से हुआ है, अब पूरे आगरा शहर के लिए विशाल चूल भंडारे के साथ ऐतिहासिक समापन किया जाएगा।
महायज्ञ के संयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजू चाहर ने हाथ जोड़कर संपूर्ण आगरा वासियों से निवेदन किया है कि आगामी 4 अप्रैल को सुबह 10 बजे जलेसर रोड़ नादऊ में बने विशाल पंडाल में आकर प्रसाद ग्रहण कर महायज्ञ को सफल बनाने में सहयोग करें, उन्होंने आशा व्यक्त की है कि इस पावन आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
महायज्ञ के दौरान वातावरण वेद मंत्रों और गायत्री महामंत्र के उच्चारण से भक्तिमय बना रहा। समस्त गांव नादऊ के अनुसार, समापन दिवस पर विशेष पूजन, पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण के साथ चूल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी वर्गों के लोगों को आमंत्रित किया गया है।
इस आयोजन का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना, ऊर्जा और एकता का संचार करना है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस महापर्व पर होने वाले ऐतिहासिक भंडारे के साक्षी बनें।
