उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बरखेड़ा के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को स्मार्ट मीटरों से उत्पन्न हो रही समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी के माध्यम से सौंपा। यह कार्रवाई जिलाध्यक्ष एम.ए. जिलानी के निर्देश पर की गई।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बरखेड़ा के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को स्मार्ट मीटरों से उत्पन्न हो रही समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी के माध्यम से सौंपा। यह कार्रवाई जिलाध्यक्ष एम.ए. जिलानी के निर्देश पर की गई।
नगर अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, नगर महामंत्री हरीश भारती, जिला उपाध्यक्ष नदीम अंसारी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेठ मोहम्मद अनस के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में व्यापारियों एवं आम उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों का विस्तार से उल्लेख किया गया।
ज्ञापन में कहा गया कि पुराने डिजिटल मीटरों की तुलना में स्मार्ट मीटरों की रीडिंग तेज चल रही है, जिससे बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है। इसके अलावा रिचार्ज समाप्त होते ही बिजली आपूर्ति तत्काल बंद हो जाती है। सर्वर डाउन होने की स्थिति में रिचार्ज होने के बावजूद बिजली बहाल नहीं हो पाती, जिससे व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापार मंडल ने मांग की है कि स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली स्पष्ट होने तक रिचार्ज समाप्त होने पर कम से कम एक माह की मोहलत दी जाए। साथ ही उपभोक्ताओं की सहमति के बिना मीटर बदलने पर रोक लगाने और स्मार्ट मीटरों की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने की मांग भी की गई है।व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी से जनहित में हस्तक्षेप कर विद्युत विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है।
इस दौरान अमित गुप्ता, राजेश सक्सेना, तस्लीम सिद्दीकी, लक्ष्मीकांत भोजवाल, रईश अंसारी, शान अंसारी, सद्दाम अंसारी, सकील अंसारी, इलियास कुरैशी, नफीस अंसारी, श्रीकृष्ण, श्रीपाल, शिवम भारद्वाज, अफाक खान सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।
