अर्जुन रौतेला आगरा। उत्तर प्रदेश के आगामी विधान परिषद (एमएलसी) स्नातक चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में युवराज अम्बरीश पाल सिंह ने अपनी प्रभावी उम्मीदवारी के साथ चुनाव प्रचार का औपचारिक शंखनाद कर दिया है। उन्होंने आगरा खंड के विभिन्न शिक्षण संस्थानों और विद्यालयों का सधन दौरा कर मतदाताओं से सीधे संवाद करना शुरू कर दिया है और उन्होंने आगरा खंड के विभिन्न स्कूलों में जाकर मतदाताओं का समर्थन मांगा है।
युवराज अम्बरीश पाल सिंह ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान आगरा खंड के कई स्कूलों और कॉलेजों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षित वर्ग और युवा स्नातकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। अपनी उम्मीदवारी को मजबूती से पेश करते हुए उन्होंने कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व एक ऐसा व्यक्ति करना चाहिए जो शिक्षित वर्ग की आवाज को सदन में मुखरता से उठा सके। उन्होंने यह भी कहा कि मेरा लक्ष्य स्नातकों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा करना और उनके लिए बेहतर अवत्तर सुनिश्चित करना है। आगरा खंड के मतदाताओं का स्नेह मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
क्षेत्र में उनके सक्रिय होने से मतदाताओं, विशेषकर युवाओं और शिक्षकों के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा है। प्रचार के दौरान स्कूलों में हुए स्वागत से यह स्पष्ट है कि उनकी साफ-सुथरी छवि और प्रभावी व्यक्तित्व का मतदाताओं पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। आने वाले दिनों में युवराज अम्बरीश पाल सिंह आगरा खंड के अन्य जनपदों में भी अपने जनसंपर्क अभियान को गति देंगे, जिससे इस बार का एमएलसी स्नातक चुनाव काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है।
