अर्जुन रौतेला आगरा। बृज योगा पार्क, ट्रांस यमुना कॉलोनी में गत 17 वर्षों से दैनिक निःशुल्क योगा की कक्षाएं चलाई जाती हैं। आज हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सभी योगियों द्वारा हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया। योगाचार्य लोकेश गुप्ता द्वारा सर्वप्रथम रामदरबार के चित्र पर पुष्पमाला अर्पण कर भगवान के सम्मुख द्वीप प्रज्जविलत करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की।
श्याम किशोर शर्मा विश्व हिंदू परिषद (ब्रज प्रांत कार्यकारिणी) तथा अमित बंसल एवं भोला विश्वास ने इस अवसर पर सभी योगी भाई बहिन को धार्मिक आयोजन पर बधाई दी। मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से लोकेश गुप्ता, श्याम किशोर शर्मा, अमित बंसल, राजेश राठौर, ब्रजेश गोयल, कालीचरण त्यागी, राममोहन, धर्मेंद्र, गुंजन गुप्ता, अंजू सिंह, मंजू यादव, लक्ष्मी गोयल, अर्चना अग्रवाल, देविका, रानी, वाणी सिकरवार, रेखा राजावत आदि मौजूद रहे।
