नगर पंचायत घघसरा के वार्ड संख्या 15 वेद मंदिर नगर के नचनी निवासी चांन देव 60 वर्ष की गुरूवार सुबह 10 बजे गाँव के पास भट्ठे के बगल में ट्रेक्टर-मिट्टी मिक्सर मशीन की चपेट में आने से घटना स्थल पर दर्द नाक मौत हो गई है। पुलिस व तहसील प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल कर रहे हैं। मृतक के तीन बेटे व तीन बेटियां हैं, जो सभी की शादी हो चुकी है।
चांनदेव सुबह टीवीएस विकी गाड़ी से बढ़हा- डुड़हा सीवान में गेंहू के खेत देखने गये थे कि काटने लायक हो गया है या नहीं। घर वाप लौटते समय भट्टठे के पास इसकी गाड़ी मुड़ रही ट्रेक्टर-मिट्टी मिक्सर मशीन की चपेट में आ गयी, जिससे घटना स्थल पर इनकी दर्द नाक मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों द्वारा ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमे की कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दी गई है।
