अर्जुन रौतेला आगरा। जनपद आगरा के विकासखंड अकोला क्षेत्र स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय, खेड़िया (प्रथम) के प्रधानाध्यापक पुरुषोत्तम सिंह का आज एक भावुक एवं गरिमामय सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व प्रधानाध्यापक को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं पुष्प अर्पण के साथ हुई। इसके पश्चात विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रधानाध्यापक के योगदान को याद किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में उनके लंबे कार्यकाल, अनुशासनप्रियता एवं शिक्षा के प्रति समर्पण की सराहना की।
विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से उन्हें शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया उक्त कार्यक्रम में एक कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया जिसका संचालन ओज कवियत्री अंशु अवनी ने किया और विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों के लिए प्रीतिभोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने मिलकर स्नेहपूर्वक भोजन ग्रहण किया। समारोह ने सभी को भावुक कर दिया और एक यादगार विदाई के रूप में सम्पन्न हुआ।
इस कार्यक्रम का आयोजन पुरुषोत्तम चाहर के पुत्र केशव चाहर जो कि भारतीय सेना में कार्यरत हैं ने किया तथा उनकी सुपुत्री एवं ओज कवित्री अंशु अवनी ने सभीआगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
