गोरखपुर विकासखंड सहजनवा प्रथम कक्षा में प्रवेश लेने वाले नन्हे विद्यार्थियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर भावी प्रधान प्रत्याशी संदीप श्रीवास्तव ने बच्चों को फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति और शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल यादव, सुनीता वर्मा सहायक अध्यापक, सरिता,हीरालाल,
राजनाथ,उधौव गौड़ शिक्षकगण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
