गोरखपुर, थाना सहजनवा, नगर पंचायत स्थित घघसरा कार्यालय परिसर में अध्यक्ष प्रभाकर दुबे के प्रयासों से एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी उपलब्ध कराई गई है। इस पहल को क्षेत्र की फसल सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अध्यक्ष ने बताया कि फसल में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए उन्होंने प्रशासन से अनुरोध कर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मंगवाई, ताकि आपात स्थिति में तेजी से कार्रवाई की जा सके।अध्यक्ष प्रभाकर दुबे ने कहा कि गीडा से फायर ब्रिगेड आने में समय लगने के कारण फसल का अधिक नुकसान हो जाता था। अब घघसरा कार्यालय परिसर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी उपलब्ध होने से पाली ब्लॉक और नगर पंचायत के किसी भी वार्ड या गांव में आग लगने की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी। उन्होंने क्षेत्र के किसानों और निवासियों से अपील की कि किसी भी आगजनी की घटना पर तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित करें।
इस पहल से स्थानीय किसानों और निवासियों ने राहत की सांस ली है। फसल सुरक्षा को लेकर उठाए गए इस कदम की सराहना करते हुए उन्होंने अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की उपलब्धता से अब आगजनी की घटनाओं पर तेजी से काबू पाया जा सकेगा, जिससे किसानों को बड़ा नुकसान होने से बचाया जा सकेगा।

