मथुरा के फरह क्षेत्र में रविवार सुबह 8:00अचानक हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। पींगरी, पिपरौठ, मेघपुर, रैपुराजाट, कोह, मिर्जापुर, दौलतपुर, रहीमपुर, नगला चंद्रभान, विशु, बड़ौदा व सुमपुरा गांव नगला राधा गधा लातीपुर शाहपुर फरह क्षेत्र के पूरे जितने भी गांव है सब की फसल नष्ट और लोग सहित कई गांव प्रभावित हुए हैं।
ओलों की मार से गेहूं, सरसों समेत रबी की फसलें खेतों में गिरकर खराब हो गईं, जिससे किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया। फसल कटाई के समय आई इस आपदा ने किसानों को आर्थिक संकट में डाल दिया है।
प्रभावित किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते राहत नहीं मिली तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
